सहारनपुर- मिर्जापुर
DM मनीष बंसल और SSP अभिनंदन के तेवर सख्त मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त छापेमारी से खनन माफियाओं में हड़कंप, टीम सूबे सिंह ने फेल किया माफिया का प्लान!
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को चुनौती देना खनन माफियाओं को भारी पड़ गया!! मिर्जापुर थाना क्षेत्र में खनन माफियाओं के मंसूबों को मिट्टी में मिलाते हुए पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है! माफिया जिस रफ़्तार से राजस्व को चूना लगा रहे थे, तेज तर्रार थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह यादव की मुस्तैदी ने उस पर पूरी तरह ‘पानी फेर’ दिया है!जिलाधिकारी मनीष बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के सख्त निर्देशों के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है! इसी क्रम में तहसील प्रशासन और थाना मिर्जापुर की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में अचानक सघन चेकिंग अभियान चलाया! इस छापेमारी से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया!बिना कागजों के सड़कों पर दौड़ रहे थे ‘यमदूत’ कार्यवाही के दौरान टीम ने अवैध खनन से लदी कई ओवरलोड गाड़ियों को रंगे हाथों पकड़ा। चौंकाने वाली बात यह है कि इन वाहनों के पास कोई भी वैध राजस्व प्रपत्र नहीं था! यह सीधे तौर पर सरकारी राजस्व की बड़ी चोरी और संगठित अपराध का प्रमाण है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को सीज कर दिया!सूत्रों की मानें तो इस काले खेल के पीछे एक बड़ा सिंडिकेट काम कर रहा है। हालांकि प्रशासन माफियाओं की कमर तोड़ रहा है, लेकिन जिस तरह से ये गैंग बार-बार कानून को चुनौती दे रहे हैं, उससे साफ है कि इनके तार बहुत गहरे जुड़े हैं! अब क्षेत्र की जनता की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन इस पूरे खेल के ‘मास्टरमाइंड’ और इसके पीछे छिपे सफेदपोश चेहरों को कब बेनकाब करता है!इस सफल कार्यवाही को अंजाम देने वाली टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह ,उपनिरीक्षक अवशेष भाटी,हेड कांस्टेबल 680 भूपेंद्र ,कांस्टेबल 2017 चिराग (थाना मिर्जापुर, सहारनपुर)मुख्यमंत्री के आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सहारनपुर प्रशासन की यह कार्रवाई एक कड़ा संदेश है कि जिले में माफिया तंत्र के लिए कोई जगह नहीं है.
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़