रीवा ब्यरो चीफ रिप्पू पाण्डेय
मैहर मध्य प्रदेश में किसानों की समस्याओं को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा गई है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वरिष्ठ नेता पुष्पराज सिंह बघेल ने प्रदेश की भाजपा सरकार को “पूरी तरह किसान विरोधी” बताते हुए तीखा हमला बोला है मैहर में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने सरकार पर वादाखिलाफी और किसानों की अनदेखी के गंभीर आरोप लगाए
तीनहरी मार झेल रहा है अन्नदाता
पुष्पराज सिंह बघेल ने कहा कि प्रदेश का किसान आज बिजली संकट, खाद की किल्लत और फसल मुआवजे में हो रही लापरवाही की ‘तीनहरी मार’ झेलने को मजबूर है। उन्होंने जमीनी हकीकत बयां करते हुए निम्नलिखित प्रमुख मुद्दे उठाए
ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती के कारण सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है समय पर पानी न मिलने से फसलों के उत्पादन पर बुरा असर पड़ रहा है
खाद की किल्लत खाद के लिए किसानों को घंटों लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है बघेल ने आरोप लगाया कि समय पर खाद न मिलने से बोआई प्रभावित हो रही है और किसान कर्ज के दलदल में फंसता जा रहा है।
मुआवजे में लापरवाही प्राकृतिक आपदा से हुए फसल नुकसान का उचित मुआवजा न मिलने पर भी उन्होंने रोष जताया। उन्होंने कहा कि जिन्हें मुआवजा मिला है, वह ऊँट के मुँह में जीरा के समान है
“सरकार केवल कागजों और घोषणाओं में सीमित है धरातल पर किसान बदहाल है और सरकार उसकी सुनने को तैयार नहीं है पुष्पराज सिंह बघेल
आंदोलन की चेतावनी
बघेल ने स्पष्ट लहजे में सरकार को चेतावनी दी है कि यदि बिजली, खाद और मुआवजे से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी उन्होंने कहा कि किसानों के हक के लिए प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा
प्रेस वार्ता में प्रमुख उपस्थिति
महत्वपूर्ण बैठक के दौरान पुष्पराज सिंह बघेल के साथ क्षेत्र के कई गणमान्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे
शशांक पटेल (सरपंच, रीगरा)
रामसूजान पांडे नागेंद्र सिंह(सरपंच, उमरी फ़िफ़रि)
गोविंद नाथ पटेल सुखलाल कुशवाहा जिला किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष
रविंद्र सिंह गुड्डू भईया’
यशराज सिंह एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता
मैहर में कांग्रेस के इस कड़े रुख से साफ है कि आने वाले दिनों में किसान संकट का मुद्दा प्रदेश की राजनीति में और अधिक तूल पकड़ने वाला है अब देखना यह है कि प्रशासन इन आरोपों और समस्याओं पर क्या कदम उठाता है