भदरौली मंदिर पर बैंड बाजे की धुन पर नाचते रहे लांगुरिया
– सड़क पर लगा रहा जाम पुलिस रही चकरघिन्नी

आगरा /पिनाहट। करौली कैला देवी की छोटी बहन के रूप में भदरौली की भगवती देवी की पहचान है। कोरोना काल की वजह से करीब 2 साल से मेला स्थगित था। इस मेले की तैयारियां इस बार बड़े धूमधाम से की गई है। मेले में पहुंचने वाली दुकान एक दिन पहले पहुंची ।
दुकानदारों ने अपनी दुकानों की सजावट की। भगवती देवी के दर्शन के बिना केला देवी का दर्शन अधूरा माना जाता है ।सप्तमी के दिन इस मंदिर पर सैकड़ों की संख्या में मन्नत पूरी होने पर भक्तों ने बैंड बाजों के साथ मंदिर पर नेजा चढ़ाकर दर्शन किए ।और छोटे नन्हे नन्हे बच्चों के मुंडन कराए ।
मंदिर के महंत मुताजी लाल शर्मा ने बताया कोरोना काल की वजह से 2 साल से मंदिर पर मेला नहीं लग सका था।
घंटों जाम में फसे रहे वाहन, धूप में तड़पते रहे छोटे-छोटे बच्चे..
पिनाहट केला देवी के मेला की वजह से बाह -आगरा मार्ग पर भीड़ अधिक थी। जिससे कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रही ।इसमें लोग घंटों तक इंतजार में खड़े रहे। पुलिस प्रशासन वाहनों को निकालने के लिए प्रयास में लगा रहा
एककिलोमीटर तक नंगे पांव चलकर मंदिर तक पहुंचे भक्त, लगाई परिक्रमा
मंदिर तक भक्त अपने अपने परिवार के साथ दंडवत परिक्रमा कर मन्नत पूरी होने पर माता के मंदिर तक परिवार के साथ पहुंचे। और पीछे चल रहे परिवारीजन उनके पैरों छूकर कर मंदिर तक पहुंचे।मंदिर के मेन गेट के रास्ते पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।
मंदिर में जेबकतराओ का रहा बोलबाला,कई भक्तों के मोबाइल व सोने के आभूषण उड़ाए
पिनाहट मंदिर के दर्शन के समय जेबकतरा मंदिर में सक्रिय रहे, कई भक्तों के मोबाइल व सोने के आभूषण जेबकतराओ ने उड़ाए।
जगह-जगह लगे भंडारे
भदरौली बाह आगरा मार्ग पर कई जगह समाजसेवियों के द्वारा भंडारों का आयोजन कराय़ा गया। कहीं जलपान तो कहीं पूड़ी और सब्जियों के भंडारों के आयोजन नाच के गाने साथ चलते रहे।
राटोटी मे मेला आज
पिनाहट पिढोरा के गांव राटोटी गांव मे प्रसिद्ध भोले बाबा मंदिर पर आज मेला का आयोजन किया जायेगा
आगरा से व्यरो चीफ अनिल कुमार की रिपोर्ट