*डिंडौरी महिला व बाल विकास कार्यालय पहुंचकर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता और सहायिका ने जताया विरोध*

लगभग 26 दिन से कलेक्ट्रेट तिराहे के सामने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता और सहायिका आज लगभग 3 बजे महिला व बाल विकास विभाग के दफ्तर के बाहर नारेबाजी करने लगी।
जिला अध्यक्ष विमला गोयल ने जानकारी में बताया कि हम प्रदेश सरकार से अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही है और महिला व बाल विकास अधिकारी मंजूलता सिंह ने कई बार हम पर दबाव बनाया गया कि हम हड़ताल खत्म कर दें,
इसलिए अब जिला अधिकारी ने करंजिया परियोजना अधिकारी के मार्फत विमला गोयल, दयावती पटेल और अंजनी राय को सेवा समाप्ति का नोटिस भिजवा रही है। फूलनराज का एक दिन का दस हजार रुपये का मानदेय काटा गया है।
मालती पेन्द्रों का एक हजार रुपये ऐसी कई कार्यकर्ता है जिनका एक हजार रुपये से दस हजार रुपये तक काटा जा रहा है ये गलत तरीका है ।इसलिये आज हम जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी से मिलने आए थे, जवाब लेने और देने आए थे लेकिन वह बाहर नहीं निकली।
आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं व सहायिकाओं ने बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष असगर सिद्दीकी को समर्थन के लिए पत्र दिया है। इस ज्ञापन के दौरान विमला गोयल, दयावती पटेल, आरती परस्ते, अनुराधा गवले, गायत्री पराशर,राम बाई, किरण तिवारी, इंद्रवती मानिकपुरी सहित सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं मौजूद रही।
_इंडियन टीवी न्यूज़ संवाददाता मो0 सफर ज़िला डिंडोरी मध्य प्रदेश_