सौसर/पांढुर्णा: भारतीय जनता पार्टी द्वारा जन-जन से जुड़ने के लिए चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी ‘गांव चलो-बस्ती चलो अभियान’ के अंतर्गत आज सौसर नगर के वार्ड क्रमांक 13 में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता का संदेश दिया और संगठन की नींव कहे जाने वाले वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
स्वच्छता से सेवा का संकल्प अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 13 स्थित पशु चिकित्सालय से लेकर हनुमान मंदिर परिसर तक विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वयं हाथों में झाड़ू थामकर श्रमदान किया और परिसर की साफ-सफाई की।
भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड ने कहा स्थनागरिकों को संबोधित करते हुए स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि “स्वच्छता ही सेवा है” और एक स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। नगरवासियों से आग्रह किया गया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छता संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। वरिष्ठों का सम्मान और संगठन की शक्ति स्वच्छता अभियान के पश्चात, भारतीय जनता पार्टी पांढुर्णा के तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। वार्ड के वरिष्ठजनों को पार्टी का पटका और पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि:”समर्पित कार्यकर्ताओं का स्नेह और अनुभवी वरिष्ठों का मार्गदर्शन ही भाजपा संगठन की असली शक्ति है। आप सभी के आशीर्वाद से ही संगठन आज निरंतर मजबूती की ओर अग्रसर है।”
उपस्थिeति इस गरिमामयी कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष, स्थानीय पार्षदगण, मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी, कर्मठ कार्यकर्ता बंधु, स्वच्छता कर्मी एवं बड़ी संख्या में वार्ड के आम नागरिक उपस्थित रहे।
इंडियन नैशनल टीवी न्यूज राजेश चौधरी
ब्यूरो चीफ़ पांढुर्णा