सहारनपुर बिहारी गढ़
14 अप्रैल को देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा ग्रीनफील्ड एलिवेटेड कॉरिडोर के लोकार्पण को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
कार्यक्रम से पहले Indian Air Force के हेलीकॉप्टर द्वारा हेलीपैड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सुरक्षित लैंडिंग की प्रक्रिया का परीक्षण किया गया, ताकि प्रधानमंत्री के आगमन के समय किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही जनसभा स्थल के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया।
सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के लिए विशेष सुरक्षा दल Special Protection Group (SPG) की तैनाती की जा रही है। इसके अलावा हाईवे पर यातायात को सुचारु बनाए रखने और हेलीपैड की तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सुरक्षा कारणों से उड़ान के दौरान ड्रोन और अन्य उड़ने वाली वस्तुओं पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर एलिवेटेड रोड क्षेत्र के आसपास के गांवों में उत्साह का महौल देखने को मिल रहा है । स्थानीय लोगों ने भारतीय वायु सेना के हैलीकॉप्टर की सफल लैडिंग पर खुशी जाहिर की प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर उत्सुकता व्यक्त की है
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़