सिहोरा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले कुछ ग्राम पंचायत में जलसंकट गहराता जा रहा है पीने के पानी की किल्लत बढ़ती जा रही है वही प्रशासन मौन है नल जल योजना में बिझाई गई लाइन आये दिन लीक कर रही है जिससे ग्राम वासियों को पानी नहीं नहीं मिल पा रहा है वहीं गांवों में लगे हैंडपंप भी बंद पड़े हैं हैंडपंप का मरम्मत कार्य भी विभाग द्वारा नही कराया गया है संपर्क करने पर अधिकारियों का जवाब सीधा ग्राम पंचायत की व्यवस्था पर जाता है सवाल यह है कि अगर ग्राम पंचायत नल जल योजना के तहत जल आपूर्ति करेगा तो विषम परिस्थिति में हैंडपंप सुधार कार्य की जिम्मेदारी कौन लेगा वहीं सरपंच ने बताया कि पी एच ई विभाग द्वारा संचालित नल जल योजना ग्राम पंचायत के संरक्षण में दिया गया है किन्तु ग्राम में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है आये दिन लाइन फूट रही है क्या भीषण गर्मी में पानी की समस्या का हो पायेगा निदान
सुशील दुबे इंडियन टीबी न्यूज
सिहोरा जिला जबलपुर मध्यप्रदेश