दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में जोरदार मुकाबले के बाद रामलोचन तिवारी एडवोकेट अध्यक्ष, अंजनी सिंह एडवोकेट सचिव और आदर्श कुमार एडवोकेट कनिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए। सोमवार को काफी गहमा गहमी के बीच हुए मतदान में कुल 128 मत पड़े, जिनमें 126 वैध और दो निरस्त हुए।
अध्यक्ष पद पर रामलोचन तिवारी को 83 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी शिवशंकर प्रसाद एडवोकेट को 43 मत प्राप्त हुए। सचिव पद पर अंजनी सिंह को 86 मत हासिल हुए, वहीं ज्ञानी प्रसाद एडवोकेट को 37 मत मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आदर्श कुमार को 64 मत मिले, जो उनके प्रतिद्वंद्वी अभिनव जायसवाल एडवोकेट के 61 मतों से मात्र 3 मत अधिक रहा। अन्य पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके थे।
एल्डर कमेटी के अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में चुनाव अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा, सुखसागर यादव, मोहर सिंह और विनोद कुमार वर्मा की मौजूदगी में कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला। कुल 146 मतदाताओं में से 128 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। नोटा का विकल्प भी उपलब्ध था।
जीत की खुशी में एसोसिएशन सदस्यों और शुभचिंतकों ने विजेताओं को फूल-मालाओं से सम्मानित किया तथा मुंह मीठा कराया गया। इसके बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने श्री संकट मोचन मंदिर जाकर हनुमान जी का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। वरिष्ठ सदस्यों का मानना है कि नया नेतृत्व संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। डॉक्टर प्रकाश चंद जायसवाल ,दुद्धी बार संघ के अध्यक्ष कुलभूषण पांडे ,जितेंद्र श्रीवास्तव, प्रेमचंद यादव ,विजय सिंह ,प्रभु सिंह कुशवाहा, रमेश चंद्र कुशवाहा ,सत्यनारायण ,छोटेलाल गुप्ता आदि लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।