रामगढ़ कस्बे के दिल्ली हाईवे रोड स्थित यादव समाज मंदिर में रविवार दोपहर मे यादव समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यादव समाज के अध्यक्ष सूबेदार शमशेर सिंह यादव ने की । बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में समाज में बढती कुरीतियों पर चिंता वक्त की गई इन्हें समाप्त करने के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया गया वक्ताओं ने शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने. हुक्का बार जैसी प्रवृत्तियां पर रोक लगाने और मृत्यु भोज जैसी कुकथाओं को समाप्त करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि यह कुरीतियों समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को अधिक प्रभावित कर रही है। इसके बाद बैठक में महिला शिक्षा को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया समाज के लोगों ने कहा कि शिक्षित महिला ही सशत समाज की नींव होती है इसलिए बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए अनाथ बच्चों की निशुल्क शिक्षा और उनके विवाह की जिम्मेदारी समाज द्वारा उठाने को लेकर भी विचार विमर्श हुआ सामाजिक एकजूटता बनाए रखना की सभी सदस्यों से सहयोग की अपील की गई। समाज के लोगों ने एकमत होकर इस प्रस्ताव का समर्थन किया। इस अवसर पर यादव समाज के अध्यक्ष शमशेर सिंहयादव. कैप्टन ओम प्रकाश यादव. सचिव योगेश कुमार. सूबेदार सूरजभान यादव. एडवोकेट राजकुमार यादव. रामेश्वर यादव. महावीर यादव. जय सिंह यादव. सुनील कैशियर. कपल सिंह. लालचंद. सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे बैठक में उषा यादव . बिमला सुरेश . सुशीला .और अनीता यादव सहित महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया।
रिपोर्ट अजय भारद्वाज अलवर राजस्थान