रामगढ़ खेड़ी मार्ग स्थित भागीरथ और समाज धर्मशाला में रामगढ़ व नौगांवा में ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराऐ गए। सर्व सहमति से संपन्न चुनाव में अमन कुमार ओड़ को रामगढ़ व सुनील गडाई को नौगांवा ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा जसपाल गड़ाई को उपाध्यक्ष। समाज के इंद्रजीत मजोका की अध्यक्षता में चुनाव संपन्न के मौके पर अलवर जिला ओड़ समाज अध्यक्ष कश्मीर मजोका . गोपालदास ठेकेदार. सुदेश खांबरा. मंगत सिंह. भोलाराम. राजपाल.व सुरेश सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे चुनाव के बाद ही बैठक में अध्यक्ष अमन कुमार ओड़ व सुनील गडाई ने समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन कराने सहित समाज में व्याप्त पूरी कुरीर्तियो के खिलाफ जागरूक अभियान चलाने में सहयोग देने को कहा साथ ही रामगढ़ अध्यक्ष अमन कुमार ने 1 लाख 11000 रुपए समाज की धर्मशाला के लिए आर्थिक सहायता दी। ओड़ समाज के लोगों ने दोनों अध्यक्षों का जगह-जगह स्वागत सम्मान किया
रिपोर्ट अजय भारद्वाज अलवर राजस्थान