सहारनपुर बिहारी गढ़
प्रधानमंत्री के दौरे से पहले व्यवस्थाओं का लिया जायजा-जनप्रतिनिधियों संग बैठक कर दिए निर्देश-मां डाट काली मंदिर में पूजा कर जनसभा स्थल का भी किया स्थलीय निरीक्षण.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे से पूर्व जिले में तैयारियों का व्यापक निरीक्षण किया – उन्होंने दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड कॉरिडोर, व्यू प्वाइंट, जनसभा स्थल का स्थलीय जायजा लिया और मां डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की-निरीक्षण के बाद सर्किट हाउस सभागार में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई – जिसमें व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए-इस दौरान मंत्री सुनील कुमार शर्मा, जसवंत सैनी, ब्रजेश सिंह, चेयरमैन वाईपी सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया, विधायक मुकेश चौधरी, देवेन्द्र निम, किरत सिंह, राजीव गुम्बर, महापौर अजय कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक नरेश सैनी, जगपाल सिंह, जिलाधिकारी मनीष बंसल, एसएसपी अभिनन्दन, मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, जिलाध्यक्ष अजीत राणा, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़