म.प्र. जन अभियान परिषद, विकासखंड सौंसर, जिला पांढुर्णा के अंतर्गत जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशानुसार दिनांक 14 अप्रैल 2026 को संविधान निर्माता पूज्य डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जन्म जयंती समरसता पर्व के रूप में मनाई गई। यह कार्यक्रम ग्राम निमनी, विकासखंड सौंसर, जिला पांढुर्णा स्थित ग्राम पंचायत भवन में ग्रामीण समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ विकासखंड समन्वयक श्री अनिल बोबडे द्वारा धर्म ध्वजा फहराकर किया गया। तत्पश्चात सभी आगंतुक जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थितजनों ने पूज्य बाबा साहेब के चित्र पर पूजन एवं माल्यार्पण कर उनके जीवन एवं योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर श्री अनिल बोबडे ने अपने उद्बोधन में डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष, उनके प्रेरणादायक विचारों एवं समाज के प्रति किए गए कार्यों को विस्तार से साझा किया।
उन्होंने बताया कि डॉ. अंबेडकर जी ने जन्म से लेकर जीवन के अंतिम क्षण तक समाज को नई दिशा देने का सतत प्रयास किया और उनके द्वारा रचित भारतीय संविधान आज पूरे देश को संचालित कर रहा है। उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त कर सामाजिक समरसता स्थापित करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है, जिससे समाज आत्मनिर्भर बन सके और सशक्त नेतृत्व विकसित हो।
इस व्याख्यानमाला कार्यक्रम में ग्राम सरपंच श्रीमती वर्षा भोयर, जनपद पंचायत सदस्य मारोती कारोकार, ग्राम सचिव, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, समाजसेवीगण, बौद्ध उपासक-उपासिका, वार्ड सदस्य, परामर्शदाता दिनेश सोमकुंवर, सुभाष ठाकरे, श्रीमती शारदा निकम, अखिलेश परिहार, सुनील डोंगरे, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री भोजराजसिंह निकम, इंटर्नशिप छात्रा शीतल भुजाडे सहित वीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम के विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इंडियन नैशनल टीवी न्यूज
राजेश चौधरी पांढुर्णा