सहारनपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन देने जा रहे नवयुग नवदृष्टि ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष संजय वालिया को पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किए जाने से प्रधानों में भारी रोष व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार, संगठन अध्यक्ष संजय वालिया ने पूर्व में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत राणा से मुख्यमंत्री से मिलने के लिए समय मांगा था, जिस पर उन्हें आश्वासन भी मिला था। लेकिन मंगलवार सुबह जब संजय वालिया अपने समर्थक ग्राम प्रधानों के साथ गणेशपुर जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी पुलिस उनके आवास पर पहुंच गई और उन्हें बाहर जाने से रोकते हुए हाउस अरेस्ट कर लिया।
इस कार्रवाई को लेकर संजय वालिया ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को अपने ही नेताओं से मिलने से रोकना उनके अधिकारों का हनन है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी वे मुख्यमंत्री से मिलने का प्रयास करते हैं, उन्हें इसी तरह रोका जाता है, जो लोकतांत्रिक अधिकारों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ग्राम प्रधानों को बस से भी आवंटित की गई थी जो आज सुबह 7:00 बजे कैंसिल कर दी गई थी जिस कारण ग्राम प्रधानों में शासन प्रशासन में प्रति आक्रोश होना है
इस दौरान मौके पर मौजूद कई ग्राम प्रधानों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। इनमें राजेश कश्यप, जावेद, महफूज, रजत राणा, प्रदीप कुमार, अमित वालिया, मुमताज, जीशान, पूनम शर्मा, असलूब तथा संदीप वालिया सहित अन्य शामिल रहे।
घटना के बाद क्षेत्र के ग्राम प्रधानों में आक्रोश का माहौल है और प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़