गण्डारा बहराइच से मुहम्मद आरिफ की रिपोर्ट
इंडियन टी वी न्यूज़
जयंती के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स, बहराइच में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव* द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कहा गया कि डॉ. आंबेडकर के जीवन संघर्ष, शिक्षा, समानता एवं सामाजिक न्याय के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देश को एक सशक्त लोकतांत्रिक आधार प्रदान किया। डॉ. आंबेडकर का योगदान केवल विधि निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्होंने समाज के वंचित, शोषित, महिलाओं एवं कमजोर वर्गों को न्याय, सम्मान और अधिकार दिलाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए। उनके आदर्श आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर *पुलिस उपाधीक्षक श्री भुवनेश्वर सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इसी क्रम में पुलिस कार्यालय, बहराइच में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह द्वारा डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके जीवन, संघर्षों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं थाना प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों एवं थानों पर अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ डॉ. आंबेडकर जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।