सहारनपुर :
दिनांक : गुरु रविदास जन कल्याण समिति के तत्वाधान मे अंबेडकर जूनियर हाई स्कूल घुन्ना मे डॉ अंबिका लोबरा मेमोरियल ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे 87 बच्चों ने भाग लिया प्रतियोगिता मे कुमारी समप्रीति ने प्रथम प्राप्त किया और दिवांसी सैनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया,शुभम बंसल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती के शुभ अवसर मुख्य अतिथि शालू चेयरमैन नगर पालिका बेहट, और आँशु मलिक विधायक सहारनपुर देहात तथा मेहरबान मुखिया ब्लॉक प्रमुख पुवाँरका के द्वारा बच्चों को ट्राफी और प्रसस्ती पत्र दिये गये सभी अतिथिगणों ने बच्चों को बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जी के जीवन के बारे विस्तृत जानकारी दी और बाबा साहब के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताए गए मार्ग पर चलने की की अपील कीबाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के शुभ अवसर पर गुरु रविदास जन कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री रामचंद्र जी ने बताया की प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह पैदा करना है ताकि वह बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी से प्रेरणा लेकर के अच्छे समाज का निर्माण कर सकें!
इस दौरान मास्टर ब्रिज लाल जी ने सभी बच्चों को उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़