दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
सोनभद्र पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश पर दुद्धी कोतवाली पुलिस ने प्रलोभन दिखाकर आदिवासी महिलाओं से विवाह कर अनुचित लाभ उठाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। छत्तीसगढ़ निवासी एक व्यक्ति समेत बघाड़ू गांव के चार लोगों सहित कुल पांच अभियुक्तों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2) तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत कार्रवाई की गई है।बघाड़ू गांव के एक स्थानीय निवासी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी ने दुद्धी कोतवाली को तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से छानबीन कर रही है।