सूत्रों से बड़ी ख़बर
सहारनपुर में पुलिस महकमे में जल्द ही बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिलने वाला है। जिले की थाना क्षेत्रों की चौकियों पर तैनात चौकी प्रभारियों की कुर्सियां हिलना तय माना जा रहा है
सूत्रों के मुताबिक “तबादला एक्सप्रेस” ने रफ्तार पकड़ ली है और कभी भी आदेश जारी हो सकते हैं
बताया जा रहा है कि कई चौकियों पर लंबे समय से जमे चौकी प्रभारियों को हटाकर नए चेहरों को मौका दिया जाएगा, जबकि कुछ को सीधे पुलिस लाइन का रास्ता दिखाया जा सकता है
वहीं,जो चौकियां काफी समय से खाली पड़ी हैं, वहां भी नए चौकी प्रभारी की तैनाती जल्द होगी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह ने सभी चौकियों का पूरा डाटा और बायोडाटा तलब कर लिया है। किस अधिकारी ने कितना काम किया, अपराध नियंत्रण में उसकी भूमिका कैसी रही—इन सभी बिंदुओं पर गहन समीक्षा की जा चुकी है
अंदरखाने चर्चा है कि काम के आधार पर ही पोस्टिंग दी जाएगी। जो अधिकारी बेहतर प्रदर्शन में आगे रहे, उन्हें अहम चौकियों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जबकि लापरवाही बरतने वालों पर गाज गिरना तय है
पुलिस महकमे में इस संभावित फेरबदल को लेकर हलचल तेज हो गई है। कई चौकी प्रभारी अपनी कुर्सी बचाने के लिए सक्रिय हो गए हैं, तो कुछ नए चेहरे जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद में हैं
अब सबकी नजर SSP के आदेश पर टिकी है, जो कभी भी जारी होकर पूरे जिले में बड़ा संदेश दे सकते हैं
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़