रिपोर्ट अजय सिंह तोमर
पोरसा (मुरैना)। मध्य प्रदेश हायर सेकेंडरी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टॉपर बनी छात्रा श्रुति तोमर का आज ब्लॉक शिक्षा कार्यालय एवं बीआरसी कार्यालय में भव्य सम्मान किया गया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने श्रुति को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए पुष्पहार और उपहार भेंट किए।
कार्यक्रम में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह तोमर, बीआरसी शैलेन्द्र सिंह तोमर एवं कीर्ति तोमर ने श्रुति तोमर को सम्मानित किया। अधिकारियों ने कहा कि श्रुति की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इस मौके पर राजेश तोमर, रजनीश नरवरिया, ओम सिंह, सुनील शुक्ला, रामबरन, महेश सिंह कुशवाहा, राघवेंद्र सिंह तोमर एवं रोहित सिंह तोमर सहित कई लोगों ने भी श्रुति का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का माहौल उत्साह और गर्व से भरा रहा। उपस्थित सभी लोगों ने श्रुति की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की उपलब्धियाँ क्षेत्र का नाम रोशन करती हैं और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाती हैं।