रिपोर्टर: जाकिर झंकार : आहवा डांग
डांग जिले के आहवा में गुजरात राज्य के उपमुख्यमंत्री हर्षभाई संघवी का सरल और जनता से जुड़ा हुआ स्वभाव एक बार फिर देखने को मिला। अपनी यात्रा के दौरान वे अचानक एक सामान्य चाय की लारी पर रुक गए और ग्रामीणों के साथ बैठकर चाय पीने लगे।
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री श्री हर्षभाई संघवी ने स्थानीय लोगों से हल्की-फुल्की बातचीत की और उनका हालचाल जाना। ग्रामीणों ने भी अपने क्षेत्र में चल रही समस्याओं और विकास कार्यों के बारे में खुलकर अपनी बात रखी।
चाय की लारी पर हुई इस सादगी भरी मुलाकात से लोगों में खुशी का माहौल बन गया। कई लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल में कैद किया और सोशल मीडिया पर साझा किया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस तरह की सरल मुलाकातें नेताओं और जनता के बीच की दूरी को कम करती हैं और लोगों को अपनी समस्याएं आसानी से रखने का अवसर देती हैं।
यह मुलाकात इस बात का प्रमाण है कि उपमुख्यमंत्री का आम जनता के साथ सीधा संपर्क बनाए रखने का प्रयास लगातार जारी है।