सहारनपुर
नगर विधायक राजीव गुंबर के प्रस्ताव पर पर्यटन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं मंत्री जयवीर सिंह की स्वीकृति के बाद भूतेश्वर महादेव मंदिर में लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले हॉल का विधिवत पूजन-अर्चन कर शिलान्यास किया गया – इस अवसर पर विधायक राजीव कुमार गुंबर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कार्य कर रही है-उन्होंने बताया कि सहारनपुर में काली मंदिर में भव्य हॉल और शहीद भगत सिंह की शरण स्थली फुलवारी आश्रम को भी विकसित किया जा रहा है – महापौर डॉ अजय कुमार सिंह , महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई ने मुख्यमंत्री का आभार जताया-कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मनुज तायल, पार्षद मयंक गर्ग, सुरेंद्र शर्मा, अनेश शर्मा, गोकर्ण दत्त शर्मा, राकेश जैन, प्रेमपाल कटारिया, सर्वेष्ठ गुप्ता, विनोद चौजड़, सुपनीत सिंह, ललित कटारिया, योग चुग, हेमंत अरोड़ा, आरती शर्मा, प्रदीप शर्मा, राजेश जौहरी, मंदिर समिति अध्यक्ष मुकेश गोयल, मंत्री आशुतोष, उपाध्यक्ष शैलेंद्र भूषण गुप्ता, माई दयाल, वीणा बजाज, स्नेह गुंबर सहित अनेक लोग मौजूद रहे!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़