इंडियन टीवी न्यूज़ सुशील चौहान
जिला ब्यूरो चीफ
शहर के व्यस्ततम जनता नगर बायपास चौक पर सुबह करीब 11 बजे लगे ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई।आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरा ट्रांसफार्मर जलकर खाक हो गया।आग लगते ही तेज धमाकों के साथ चिंगारियां निकलने लगीं जिससे चौक पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।दुकानदार तुरंत अपनी दुकानें छोड़कर भागे।गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।ट्रांसफार्मर जलने से जनता नगर बायपास रोड और आसपास के इलाकों की बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई।सूचना मिलते ही नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।बिजली विभाग के कर्मचारी भी सुधार कार्य में जुट गए हैं।बड़ा सवाल क्या विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा था?अगर भीड़भाड़ के समय ब्लास्ट होता तो क्या होता?