सहारनपुर देहात क्षेत्र के गांव सुभरी मेहराब में 14 अप्रैल को दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित रैली के दौरान ड्यूटी पर तैनात बीएलओ एवं शिक्षामित्र स्वर्गीय धूम सिंह की हृदय गति रुकने से दुखद मृत्यु हो गई। परिजनों का आरोप है कि समय पर उचित उपचार और अस्पताल की व्यवस्था न मिलने के कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद देहात विधायक आशु मलिक मृतक के आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।उन्होंने परिवार को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी परिवार के प्रति सहानुभूति जताई।विधायक आशु मलिक ने इस घटना को गंभीर बताते हुए संबंधित अधिकारियों की लापरवाही की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार से मृतक के परिवार को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग उठाई। परिजनों एवं क्षेत्रीय लोगों ने भी सरकार से उचित मुआवजा देने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। अंत में सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़