बिहारीगढ़ बुग्गावाला
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस ने ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में थाना बुग्गावाला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खनन सामग्री से भरे चार डंपरों को ओवरलोडिंग में सीज कर दिया।थानाध्यक्ष बुग्गावाला के नेतृत्व में चौकी अमानतगढ़ क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गुजर रहे डंपरों की सघन जांच की गई। इस दौरान चार डंपर निर्धारित मानकों से अधिक लदे पाए गए, जिनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज कर दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ओवरलोडिंग सड़क हादसों का बड़ा कारण बनती है। इसे रोकने के लिए जिलेभर में अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई में चौकी प्रभारी अमानतगढ़ उ० नि० मनोज कुमार, अ.उ० नि० नवीन पंवार, हे० का० कुश यादव और रविंद्र भंडारी शामिल रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़