सहारनपुर।प्रख्यात समाजसेवी संयोग उपाध्याय शामली ने अपनी टीम के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से दिल्ली उनके आवास स्थित की शिष्टाचार भेंट।
इस दौरान उन्होंने उपाध्याय योगी नाथ समाज की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया और समाधान के लिए एक मांगपत्र भी सौंपा।
मांगपत्र में प्रमुख बिंद रहें शिक्षा व रोजगार समाज के युवाओं के लिए कौशल विकास केंद्र खोलने, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निशुल्क कोचिंग और छात्रवृत्ति योजना का दायरा बढ़ाने की मांग स्व रोजगार परंपरागत कार्यों को कुटीर उद्योग का दर्जा देने व मुद्रा योजना के तहत आसान ऋण उपलब्ध कराने का आग्रह।सामाजिक सुरक्षा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को आवास योजना, आयुष्मान कार्ड और वृद्धावस्था पेंशन में प्राथमिकता देने की बात कही।स्थानीय निकायों व संगठन में उपाध्याय योगी नाथ समाज को उचित प्रतिनिधित्व देने का भी सुझाव दिया।
टीम में मुख्य रूप से सुमित कुमार,संजीव कुमार, कोकील,पप्पु सबका,चन्द्र पाल, भागवत तुगाना आदि रहे।संयोग उपाध्याय ने कहा,”यह समाज ने राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा अग्रणी रहा है। हमें सिर्फ अवसर और मार्गदर्शन चाहिए ताकि युवा आत्मनिर्भर बन सकें।
प्रदेश अध्यक्ष का आश्वासन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार पक्ष विपक्ष ऊपर उठकर कार्य कर रही है।प्रदेश अध्यक्ष ने उन्होंने भरोसा दिलाया कि आपके समाज की मांगों को संगठन और शासन स्तर पर प्राथमिकता से रखा जाएगा। अरविंद चौहान
आशीष सैनी रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़