सहारनपुर
बेहट। क्रांति गौ रक्षा दल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सैनी के नेतृत्व में नवागंतुक एसपी देहात मयंक पाठक का पुष्प अर्पित कर स्वागत किया गया।
सोमवार को क्रांति गौ रक्षा दल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सैनी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सोनू धीमान, आशु सैनी आदि कार्यकर्ताओं द्वारा नवांगतुक एसपी देहात मयंक पाठक का कार्यभार संभालने पर स्वागत किया गया। इस दौरान अंकुर सैनी ने कहा कि हम पूर्ण विश्वास करते हैं कि आपकी अगुवाई में जनपद के अंदर कानून व्यवस्था पूरी तरह मजबूत रहेगी और आपराधिक घटनाओं में लिप्त लोगों को किसी भी प्रकार बक्सा नहीं जाएगा। एसपी देहात मयंक पाठक ने कहां की कानून व्यवस्था मजबूत करना उनका प्रथम लक्ष्य है। प्राथमिकता के आधार पर लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और उसका तत्काल प्रभाव से निस्तारण भी कराया जाएगा। इस मौके पर ट्रस्ट के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़