सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने फर्जी दस्तावेज के जरिए पुलिस स्कॉर्ट लेने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने भारत सरकार से जुड़े एक संगठन के नाम पर फर्जी पत्र तैयार कर भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पुलिस स्कॉर्ट लेने की कोशिश की थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दिनांक 20 अप्रैल 2026 को उपनिरीक्षक नरेन्द्र भडाना की तहरीर पर आरोपी मौ. अनस पुत्र मौ. यासीन निवासी ग्राम मिर्जापुर पोल, थाना मिर्जापुर, जनपद सहारनपुर के खिलाफ थाना कोतवाली देहात में मुकदमा अपराध संख्या 159/26 धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक देवेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को बेहट रोड स्थित गोयल ढाबा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल पुलिसकर्मी: उपनिरीक्षक संजय कुमार राणा, हेड कांस्टेबल सनोवर ताज, कांस्टेबल लोकेन्द्र कुमार, पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने फर्जी लेटर किन-किन जगहों पर इस्तेमाल किया।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़