दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
सिविल बार एसोसिएशन संघ का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 27 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामलोचन तिवारी ने यहां दी है।
उन्होंने बताया कि पहले निर्धारित 24 अप्रैल की तिथि को कुछ कारणों से आगे बढ़ाकर 27 अप्रैल कर दिया गया है। समारोह के मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड होंगे। समारोह की अध्यक्षता एमएलसी स्नातक निर्वाचन आशुतोष सिन्हा करेंगे। वहीं, विशिष्ट अतिथियों में अरुण कुमार पांडे (बार काउंसिल सदस्य), विधायक भूपेश चौबे, अपर कमिश्नर विंध्याचल मंडल डॉ. विश्राम तथा भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता आदि संभ्रांत व्यक्ति शामिल होंगे।