सहारनपुर के नव नियुक्त जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने पदभार संभालने के बाद सबसे पहले आस्था का परिचय देते हुए सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा अर्चना की – उन्होंने मां भगवती के दर्शन कर प्रदेश और जिले की खुशहाली की कामना की- इससे पूर्व डीएम ने बाबा भूरादेव मंदिर में भी मत्था टेका – मंदिर परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों व श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया – हाल ही में निवर्तमान डीएम मनीष बंसल का तबादला आगरा किया गया था – जिसके स्थान पर शामली से स्थानांतरित होकर आए अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है- उनके आगमन से जिले में नई कार्यशैली की उम्मीदें जताई जा रही हैं!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़