सहारनपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनगणना की प्रथम चरण की ट्रेनिंग आज नगर निगम द्वारा जनगणना निदेशालय के सहायक निदेशक आशुतोष की देखरेख में राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज व जीआईसी में सम्पन्न करायी गयी। ट्रेनिंग में पहले दिन ही अनेक कर्मचारी नदारद रहे। जनगणना को गंभीरता से न लेकर ट्रेनिंग के दौरान अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
सहायक नगरायुक्त बिकास धर दुबे ने बताया कि आज राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज व जीआईसी में जनगणना के प्रथम चरण में 460 कर्मचारियों की ट्रेनिंग का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रखा गया था। 245 कर्मचारियों की ट्रेनिंग राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज व 215 कर्मचारियों की टेनिंग जीआईसी में रखी गयी थी। लेकिन ट्रेनिंग में अनेक कर्मचारी अनुपस्थित रहे। जिन कर्मचारियों ने ट्रेनिंग में अपनी अनुपस्थिति दर्ज नहीं करायी उनके विरुद्ध जनगणना अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई के लिए उनके विभागों के विभागाध्यक्षों तथा जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है।
दुबे ने बताया कि तीन दिवसीय ट्रेनिंग में अभी 22 अप्रैल और 23 अप्रैल की ट्रेनिंग शेष है। जो कर्मचारी आज अनुपस्थित रहे हैं यदि वे कल और परसों की ट्रेनिंग में उपस्थिति दर्ज कराते है तो उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जायेगी, और यदि नहीं आते हैं तो उस कार्रवाई की संस्तुति भी कर दी जायेगी। टेªनिंग के दौरान लखनऊ से आये सहायक निदेशक आशुतोष के अलावा जोन तीन के चार्ज अधिकारी व सहायक नगरायुक्त बिकास धर दुबे तथा जोन दो की चार्ज अधिकारी श्रुति महेश्वरी व सहायक चार्ज अधिकारी सुधीर शर्मा आदि मौजूद रहे।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़