मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी को लेकर किसानों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी क्रम में किसान जागृति संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था में सुधार की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि नई खरीदी प्रणाली के चलते छोटे किसानों के स्लॉट बुक नहीं हो पा रहे हैं, जिससे उनकी उपज समय पर नहीं तौल रही और उन्हें आर्थिक व मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। संगठन ने मांग की है कि स्लॉट बुकिंग सिस्टम में सुधार किया जाए, ऑनलाइन प्रक्रिया को तेज किया जाए और सभी पंजीकृत किसानों की उपज खरीदी सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा खरीदी केंद्रों की लिमिट बढ़ाने, बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था करने और तौल कांटों की जांच कराने की भी मांग उठाई गई है। किसानों ने यह भी कहा कि मक्का और चना की खरीदी को समर्थन मूल्य पर प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। किसानों का कहना है कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा
अरमान खान रायसेन मा प्रा
जिला ब्यूरो