अधिकारियों ने शिकायत करने से एक वर्ष पहले ही कर दिया समाधान 2026 में की शिकायत निस्तारण में अपलोड फोटो 2025 की इस तरीके से होता है फर्जी निस्तारण
हरदोई हरपालपुर हरपालपुर खंड विकास अधिकारी कार्यालय में IGRS पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं आरोप है कि कार्यालय में लगातार शिकायतों का फर्जी निस्तारण किया जा रहा है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि पोर्टल पर शिकायतों को निस्तारित दिखा दिया जाता है जबकि जमीनी स्तर पर समस्याएं जस की तस बनी रहती हैं। कुछ मामलों में शिकायतकर्ता को बिना सूचना दिए ही निस्तारण रिपोर्ट लगा दी जाती है।
IGRS यानी एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली पर दर्ज शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण होना चाहिए मगर हरपालपुर ब्लॉक से लगातार ऐसी शिकायतें सामने आ रही हैं कि मौके पर जांच किए बिना ही खानापूर्ति कर निस्तारण रिपोर्ट लगा दी जाती है
शिकायतकर्ता आशीष मिश्रा पत्रकार का दावा है कि उनके पास फर्जी निस्तारण के पुख्ता सबूत मौजूद हैं। इनमें निस्तारित दिखाई गई शिकायतों के बाद भी समस्या यथावत होने के फोटो, वीडियो और गवाह शामिल हैं
शिकायतकर्ता द्वारा वर्ष 2026 में शिकायत की गई लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा उसे शिकायत का समाधान 2025 में ही कर दिया गया 1 वर्ष आगे जो शिकायत होने वाली है जिसकी जानकारी एक वर्ष पहले ही अधिकारियों को पता है इस तरीके से फर्जी निस्तारण करने वाले अधिकारियों पर कब होगी कार्यवाही
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी का पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो खंड विकास अधिकारी द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया उच्चाधिकारियों से संबंधित शिकायत की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है
देखना यह है की खबर प्रकाशित होने के बाद उच्च अधिकारी क्या संबंध फर्जी निस्तारण करने वाले अधिकारियों पर कोई कार्यवाही करेंगे या इसी तरीके से पब्लिक को को गुमराह करते रहेंगे अधिकारी और लगाते रहेंगे फर्जी रिपोर्ट
हरदोई से आशीष मिश्रा की खास रिपोर्ट