केशव साहू जिला ब्यूरो
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के संगठनिक पुनर्गठन में सक्रिय कार्यशैली का सम्मान करते हुए पूर्व जिला मंत्री जयंत साहू को अब जिला उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपनी इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए जयंत साहू ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जो भरोसा उन पर जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। जिला उपाध्यक्ष मनोनीत होने के
उपरांत डोंगरगढ़ के कार्यकर्ताओं और युवा साथियो द्वारा उनका पुष्पगुच्छ और आतिशबाजी के साथ आत्मीय अभिनंदन किया गया। जयंत साहू ने इस स्नेह के लिए सभी परिजनों और युवा शक्ति के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए संकल्प लिया कि वे नवीन ऊर्जा के साथ जन-सेवा के पथ पर सक्रिय रहेंगे और युवाओं को एकजुट कर संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। इस अवसर पर डोंगरगढ़ के वरिष्ठ एवं जिले के वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियो और जनप्रतिनिधियो ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सुखद कार्यकाल की मंगलकामना की है। अपनी इस नई जिम्मेदारी के लिए जयंत साहू ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और जिले के वरिष्ठ नेताओं के प्रति विशेष रूप से आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और उन पर जताए गए विश्वास के कारण ही उन्हें यह गौरवपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे अनुभवी नेताओं के पदचिह्नों पर चलते हुए दल की रीति नीति को जन-जन तक पहुँचाने और संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठ के साथ समर्पित रहेंगे।