नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को ठगने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में नौशाद आलम, मो. नजीबुद्दीन, मो. अनस और मो. तनवीर आलम शामिल हैं। ये सभी अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
पुलिस ने इनके पास से 7 मोबाइल, 15 सिम कार्ड, 20 ATM कार्ड और 5 रजिस्टर बरामद किए हैं।
गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना टीम ने लोखा रेलवे स्टेशन के पास छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया।
इस मामले में IT Act और BNS की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
नौकरी के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस का बड़ा वार
ईश्वर कुमार झा | इंडियन टीवी न्यूज़ रिपोर्टर (ऑल इंडिया)