सहारनपुर
क्या सहारनपुर में कानून व्यवस्था अब सख्त कार्रवाई के दम पर नई दिशा लेती नजर आ रही है- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के नेतृत्व में पुलिस ने बीते 24 घंटों में अपराधियों के खिलाफ निर्णायक अभियान चलाते हुए ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां कर साफ संकेत दे दिया है कि अपराध अब बर्दाश्त नहीं होगा- थाना नकुड़ पुलिस ने बस में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए शातिर अभियुक्त सगीर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की चैन बरामद की- वहीं थाना चिलकाना पुलिस ने हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले में वांछित तौकीर को गिरफ्तार कर कानून का शिकंजा कस दिया- थाना मिर्जापुर पुलिस ने चोरी और वाहन चोरी के मामलों में वांछित उस्मान उर्फ पंजाबी को दबोचते हुए चोरी की मोटरसाइकिल व नगदी बरामद की- कोतवाली नगर पुलिस ने भी वाहन चोर सलमान को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की- महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए थाना बड़गांव पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि देवबंद पुलिस ने हत्या के प्रयास में शामिल चार बाल अपचारियों को हिरासत में लेकर बड़ी घटना का पर्दाफाश किया- इसी के साथ पूरे जनपद में सघन पैदल गश्त कर पुलिस ने अपराधियों में खौफ और आमजन में भरोसा मजबूत किया है- एसएसपी अभिनन्दन की रणनीति अब सहारनपुर में कानून का राज स्थापित करने की दिशा में निर्णायक साबित हो रही है
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़