जबलपुर मध्यप्रदेश में सिहोरा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सिघुली को क्षेत्रीय विधायक संतोष बरकडे जी ने विधायक निधि से यात्री प्रतीक्षालय की सौगात दी है, गांव के नागरिकों एवं छात्र छात्राओं को भीषण गर्मी व बरसात में बस की प्रतिक्षा करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है खुले मैदान में बस का इंतजार करना पड़ता था, काफी समय से क्षेत्र वासी बस स्टैंड में यात्री प्रतीक्षालय की मांग कर रहे थे
क्षेत्रीय विधायक ने मांग को पूरा करते हुए यात्री प्रतीक्षालय की सौगात प्रदान कर दी जिससे ग्राम वासियों व छात्र छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई एवं क्षेत्रीय विधायक की इस उपलब्धि पर प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया
सुशील दुबे संवाददाता आई टी एन नेशनल
सिहोरा जिला जबलपुर
मध्य प्रदेश