बरेली (संवाददाता)। वीरेंद्र सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट में इस वर्ष उड़ान ग्लोबल स्कूल के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सेक्रेड हार्ट्स स्कूल में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में स्कूल की जूनियर बॉयज़ टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
पूरे टूर्नामेंट के दौरान उड़ान ग्लोबल स्कूल की टीम ने अनुशासन, रणनीति और जुझारूपन का बेहतरीन परिचय दिया। खासकर जूनियर बॉयज़ टीम ने अपने शानदार तालमेल और खेल कौशल से दर्शकों और निर्णायकों को खासा प्रभावित किया। फाइनल मुकाबले तक पहुंचकर टीम ने कड़ा संघर्ष किया और उपविजेता बनकर स्कूल का नाम रोशन किया।
इस उपलब्धि पर स्कूल परिसर में खुशी का माहौल है। स्कूल के चेयरमैन रिजवान अली और डायरेक्टर सुमित शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता बच्चों की मेहनत, कोचिंग टीम के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
स्कूल प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी आगे भी इसी जुनून और समर्पण के साथ खेलते हुए नई ऊंचाइयों को छुएंगे। इस जीत ने न सिर्फ छात्रों का मनोबल बढ़ाया है, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है।
प्रवन पाण्डेय इंडियन टीवी न्यूज़ जिला संवाददाता बरेली