दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
दुद्धी बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त हो रहे सब रजिस्ट्रार बाबू श्यामधर यादव को कचहरी स्थित उनके कार्यालय में भावभीनी विदाई दी।
बार संघ के अध्यक्ष कुलभूषण पांडे, प्रेमचंद यादव, नंदलाल गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता विजय सिंह, राहुल बाबू, शशि गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने बाबू श्यामधर को स्मृतिचिन्ह भेंट कर उनके लंबे सेवा-काल की सराहना की तथा सेवानिवृत्ति के बाद स्वस्थ, सुखी जीवन की कामना की।
अध्यक्ष कुलभूषण पांडे ने कहा कि बाबू श्यामधर ने निष्ठा व समर्पण के साथ कार्य कर सब रजिस्ट्रार कार्यालय को मजबूत बनाया। उनका योगदान दुद्धी की विधिक व्यवस्था के लिए अविस्मरणीय है।
सेवानिवृत्त अधिकारी ने सभी अधिवक्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि बार बंधुओं का सहयोग ही उनके कार्यकाल को सफल बनाया। भविष्य में सामाजिक कार्यों से जुड़े रहेंगे।