दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
स्थानीय कस्बा रामनगर निवासी आर्यन सिंह ने आईसीएसई (ICSE)बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने परिवार और इलाके का नाम रोशन किया है। दुद्धी के आर्यन सिंह सुपुत्र भोला नाथ अग्रहरि ने इस वर्ष आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में 87 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
आर्यन ने अपनी इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उनका लक्ष्य आईआईटी की प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर देश की सेवा करना है। उन्होंने कड़ी मेहनत और अभिभावकों के सहयोग से यह मुकाम हासिल किया। पिता भोला नाथ अग्रहरि ने पुत्र की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि आर्यन हमेशा से ही पढ़ाई में अव्वल रहा है और भविष्य में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में देश के लिए योगदान देगा।
दुद्धी क्षेत्र के युवाओं के लिए यह उपलब्धि प्रेरणादायक है। स्थानीय शिक्षाविदों ने आर्यन को बधाई देते हुए अन्य छात्रों से मेहनत करने का आह्वान किया है।