जालोर जिले के सायला क्षेत्र में आसाना गांव की कृषि भूमि से जुड़े विवाद को लेकर आज बड़ा महापड़ाव शुरू हुआ। दहिया राजपूत समाज सहित छत्तीस कौम के लोग एकजुट होकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।
मामले में आरोप है कि जमीन सौदे में फर्जी दस्तावेजों और एक डमी व्यक्ति के जरिए रजिस्ट्री और नामांतरण कराया गया। इस घटनाक्रम में एक परिवार ने अपनी जीवनभर की जमा पूंजी गंवा दी।प्रशासनिक स्तर पर रजिस्ट्री को निरस्त किया गया है और संबंधित पहलुओं की जांच जारी है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि आगे क्या कार्रवाई होती है।
करोड़ों की जमीन विवाद में उठे सवाल, पारदर्शिता और न्याय की मांग तेज 36 ऐसे मामलों में क्या सख्त कार्रवाई जरूरी है? अपनी राय जरूर बताएं