जन्मदिन पर कियांस सूद ने गौशाला में हरे चारे का ‘केक’ काटा
अमलोह( अजय कुमार)
गौ सेवा और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायक संदेश देते हुए कियांस सूद ने अपना जन्मदिन श्री संगमेश्वर गौशाला, अमलोह में हरे चारे का ‘केक’ काटकर मनाया। इस अवसर पर उन्होंने गाय माता की विधिवत पूजा-अर्चना भी की।
कियांस सूद, गौ सेवा समिति के प्रधान भूषण सूद के पोते तथा डेंटिस्ट डॉ. हिमांशु सूद (MDS) और गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. रूपल सूद के सुपुत्र हैं। उनके इस सराहनीय कदम की उपस्थित लोगों ने खूब प्रशंसा की।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर के पुजारी पंडित रोशन लाल ने विधि-विधान से पूजा-पाठ एवं मंत्रोच्चार करवाया। वहीं गौशाला के प्रधान शिव कुमार गर्ग और अशोक गुप्ता (मुक्तसर)ने सूद परिवार को सम्मानित किया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सूद परिवार न केवल गौसेवा में सक्रिय है, बल्कि समाज को भी प्रेरित कर रहा है। परिवार द्वारा पहले भी गौशाला के लिए भूसे हेतु आर्थिक सहयोग जुटाया गया है और हर माह पूर्णिमा के अवसर पर गौ-पूजन की परंपरा निभाई जाती है।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे भी अपने बच्चों के जन्मदिन, विवाह या अन्य खुशी के अवसरों को इस तरह के सामाजिक और धार्मिक कार्यों से जोड़ें, ताकि समाज में सेवा और सद्भावना का संदेश फैल सके।
फोटो कैप्शन: कियांस सूद अपने परिवार के साथ गौशाला में हरे चारे का ‘केक’ काटते हुए।