सहारनपुर- मिर्जापुर से
खनन माफिया एवं पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के सिंडिकेट पर सहारनपुर पुलिस का प्रहार जारी है। मिर्जापुर पुलिस ने जमीन हड़पने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में दूसरे नामजद आरोपी अश्वनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इससे पहले भी आरोपी पूर्व जिला पंचायत सदस्य इमरान को भी पुलिस सलाखों के पीछे भेज चुकी है।ग्राम शफीपुर निवासी मेघराज ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पूर्व एमएलसी महमूद अली, जावेद, अलीशान और वाजिद ने साथियों के साथ मिलकर उनकी जमीन धोखाधड़ी से हड़प ली थी। विरोध करने पर पीड़ित पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए और अब उसे व उसके बेटों को जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं।एसएसपी के कड़े रुख के बाद, मिर्जापुर थाना प्रभारी सूबे सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अश्वनी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हाजी इकबाल के भाइयों और बेटों समेत अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़