ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

डिंडौरी में नाबालिग ने किया आत्मदाह:परिजन सो रहे थे और नाबालिग लड़की ने लगा ली खुद को आग, इलाज के दौरान हुई मौत; पहले भी कर चुकी खुदकुशी के प्रयास*

```

*डिंडौरी में नाबालिग ने किया आत्मदाह:परिजन सो रहे थे और नाबालिग लड़की ने लगा ली खुद को आग, इलाज के दौरान हुई मौत; पहले भी कर चुकी खुदकुशी के प्रयास*

 

 

 

 

सिटी कोतवाली क्षेत्र के किसलपुरी गांव में रविवार सुबह नाबालिग ने अपने घर में खुद को आग लगाकर आत्मदाह कर लिया। परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान नाबालिग की मौत हो गई।

 

 

*पहले भी कर चुकी खुदकुशी का प्रयास*

सिटी कोतवाली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के अनुसार नाबालिग की दो वर्षों से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इससे पहले भी नाबालिग ने घर मे फांसी लगाने की कोशिश की थी। वहीं, दस दिन पहले कुएं में भी कूद गई थी, जिसके बाद आस पड़ोस के लोगो की मदद से निकाला गया था।परिजनों के मुताबिक आज सुबह जब घर मे सभी लोग सो रहे थे।

 

 

 

 

इसी दौरान नाबालिग ने अपने ऊपर आग लगा ली। जैसे ही परिजनों की नींद खुली तो वे अस्पताल लेकर पहुंचे ,जहां इलाज के दौरान नाबालिग की मौत हो गई। परिजनों की सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *