गोंडा जनपद में आज डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का भ्रमण
डिप्टी सीएम के जनपद आगमन पर जिला अधिकारी गोंडा उज्जवल कुमार व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने डिप्टी सीएम के जनपद आगमन पर सर्वप्रथम पुष्प गुच्छ देकर भेंट किया ।

उसके बाद डिप्टी सीएम बृजेश पाठक सर्किट हाउस पहुंचे ।
वहां पर डीएम व एसपी समेत विधायक , भाजपा पार्टी के पदाधिकारियों से वार्ता किया।

डिप्टी सीएम ने जिलाधिकारी उज्जवल कुमार से निर्देशों के तहत कहा है कि स्वास्थ्य विभाग की कोई भी लापरवाही बक्सी नहीं जाएगी।
स्ट्रेचर एवं बेड पर निगरानी रखें किसी भी प्रकार की धूल मिट्टी के कड़ जमने ना पाए और अस्पताल एवं प्रांगण में साफ-सफाई का उचित प्रबंध कराएं।

साथ ही साथ डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को कहा की मरीज और तीमारदार से अच्छा व्यवहार व कुशल इलाज करने की कोशिश करें।
इसी दौर में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का भी दौरा एवं निरीक्षण किया।
Ravi prakash mishra
गोंडा।












Leave a Reply