छुटमलपुर सहारनपुर
मिली जानकारी के अनुसार मौलवी तबरेज पुत्र मुकर्रम निवासी ग्राम खुजनावर उम्र करीब 35 वर्ष,खुजनावर के ही बड़े मदरसे में बच्चों को पढ़ाते थे सुबह करीब 4:30 बजे अपने चाचा के बच्चों को छुटमलपुर छोड़ने बाइक पर निकले थे उन्हें छोड़कर वापस खुजनावर मस्जिद में नमाज पढ़ाने के लिए आ रहे थे जैसे ही करीब 5:30 बजे कलसिया रोड पर बने पेट्रोल पम्प के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन दुवारा उसे जोरदार टक्कर मार दी और टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया इसकी सुचना जैसे ही थाना फतेहपुर पुलिस को मिली तो थाना फतेहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल की हालत गंभीर देखते हुए 108 की मदद से उसे सी°एच°सी फतेहपुर लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया, पुलिस दुवारा इसकी सुचना तबरेज के परिवार वालो को दी गई मौत की खबर सुनते ही परिवार वालो का रो रोकर बुरा हाल हो गया,पुलिस ने अपनी लिखपढ़ी की कार्यवाही करते हुए डेडबोड़ी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अपनी आगे की कार्यवाही में लग गई है सावन सैनी
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़