दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुली के कोरगी में रविवार शाम करीब 6 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय बच्ची सपना, पुत्री ओमप्रकाश, को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
ग्रामीणों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस के ईएमटी अभिषेक और चालक विजय राजभर ने बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।जहां चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया।
डॉ. निधि ने बताया कि बच्ची के बाएं पैर के कूल्हे की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है। दाएं पैर में भी गंभीर चोटें हैं, जहां फ्रैक्चर की आशंका बनी हुई है।
बाइक सवार युवक हादसे के बाद घायल बच्ची को लेकर इलाज में जुटा रहा।वहीं घटना से परिजन सहमे हुए है ।