*ब्रेकिंग न्यूज़*
*कार से लिफ्ट देकर लूट करने वाले चार व्यक्ति गिरफ्तार*
*किसी को ना हो सके इसलिए लुटेरे एक महिला को भी रखते थे साथ*
*हरदोई ब्यूरो चीफ रफीक अहमद इंडियन टीवी न्यूज़ हरदोई*

(हरदोई) कोथावां= लूट की घटनाओं को अंजाम देने के लिए आपराधिक किस प्रकार से नई-नई तरकीब अपनाते हैं और घटनाओं को अंजाम देते हैं|
बेनीगंज पुलिस ने एक गिरोह का भंडाफोड़ कर एक महिला सहित चार लुटेरों को गिरफ्तार किया

एसपी राजेश द्विवेदी ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि लिफ्ट देकर चलती कार में लूट की घटना को अंजाम देने वाले लुटेरे इतने शातिर थे कि किसी को शक ना हो इसके लिए एक महिला को भी वह अपने साथ रखते थे लेकिन वह कहते हैं ना किसी अपराध करने वाला कोई न कोई अपना निशान छोड़ ही जाता है जिसके सहारे पुलिस उस तक पहुंच जाती है इस मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ है ।।।

और आखिरकार हरदोई की बेनीगंज थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच लुटेरो तक पहुंच गई और एक महिला सहित चार लुटेरों को धर दबोचा बताते चलें कि 15 अप्रैल को कुंज बिहारी मिश्र पुत्र बाबूलाल निवासी 2 C/444 आवास विकास हंसपुरम नौबस्ता कानपुर ने बेनीगंज थाने में सूचना दी थी कि कानपुर जाने के लिए जब वह अतरौली तिराहा चुनाव में खड़ा था
तो कुछ अज्ञात लोगों ने उसे कार में लिफ्ट देकर उसके ₹51000 व मोबाइल फोन छीन लिया एवं उसके साथ मारपीट कर छोड़ कर फरार हो गए कुंज बिहारी की सूचना पर बेनीगंज पुलिस ने तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत घटना के खुलासे के लिए प्रयास करने शुरू कर दिए
इस दौरान 24 अप्रैल को पुलिस को मुखबिर से लुटेरों की सूचना मिली सूचना मिलने के बाद पुलिस एक्टिव हुई और नगवा मोड पर अल्टो कार (संख्या UP 7653737) को रोककर उसमें बैठे तीन पुरुष व एक महिला की तलाशी ली तलाशी के दौरान करण नाम के व्यक्ति की जामा तलाशी में 315 बोर का एक तमंचा दो जिंदा कारतूस वह ₹7000 मिले ।।
जब पुलिस दूसरे युवक कुंदन कालिया के जामा जामा तलाशी ली तो उसके पास से एक तमंचा 12 बोर व दो जिंदा कारतूस व ₹7000 नगद मिले तो वहीं तीसरे रितेश कुमार उर्फ सचिन के पास भी ₹7000 बरामद हुए
कार में बैठी आरती पत्नी कुंदन नाम की महिला की जब महिला सिपाही ने तलाशी ली तो उसके पास से ₹6000 तथा कार की तलाशी में 10 वोट से पढ़ने में लिपटा करीब 150 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद हुआ चारों अभियुक्तों ने पूछताछ करने पर पुलिस को बताया
कि 15 अप्रैल को उन चारों ने कोथावां से एक बुजुर्ग व्यक्ति को कार में बिठा कर कुछ दूर आगे जाकर उसके ₹51000 व मोबाइल छीनने के बाद बुजुर्ग को मारपीट कर छोड़ दिया था पकड़े गए लुटेरों ने बताया कि हम अपने चार एक महिला इसलिए रखते हैं ताकि कोई भी सवारी हमारे साथ आसानी से बैठ जाए पुलिस ने बरामद कार को मौके पर ही धारा 207 एमवी एक्ट कर चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है एसपी ने आगे बताया कि अवैध शस्त्र व कारतूस तथा ईश्वर की प्राप्ति के संबंध में थाना हाजा पर अलग से मुकदमा पंजीकृत किए गए हैं