इंडियन टीवी न्यूज़ रिपोर्टर मोहम्मद इकराम
नगर पंचायत साहनपुर में बोर्ड बैठक का आयोजन चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी की अध्यक्षता में तथा अधिशासी अधिकारी अनूप कुमार रावत के संचालन में सम्पन्न हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 9 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया।
बैठक के दौरान सम्मानित सभासदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याएं रखीं, जिनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। साथ ही 12 मई को डिजिटल लाइब्रेरी के उद्घाटन पर सहमति बनी। लाइब्रेरी के संचालन हेतु समय निर्धारित किया गया, जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक (लड़कों के लिए) तथा दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक (लड़कियों के लिए) रहेगी।
गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए सफाई व्यवस्था एवं पेयजल आपूर्ति के समय में सुधार पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा शासन द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस मौके पर सरकार द्वारा नामित तीनों सभासदों का स्वागत भी किया गया।
बैठक में कार्यालय वरिष्ठ सादिक, सभासद शाहिद, इकबाल, नामित सभासद राजकुमार प्रजापति, अज़ीम अहमद, सचिन देशवाल, शहनाज, अजमल खान, फुरकान, अंजू, रुकसाना, शहजाद अंसारी, इरशाद, रिहाना सहित अन्य सभासदगण उपस्थित रहे।