राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह की अध्यक्षता और बहोरीबंद विधानसभा प्रभारी दुर्गेश पटेल की उपस्थिति में मंगलवार को स्लीमनाबाद में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक के दौरान कुंवर सौरभ सिंह ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर से ही सुनिश्चित होती है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय करते हुए गांव-गांव तक पार्टी की पहुंच बढ़ाई जाए। उन्होंने ब्लॉक कार्यकारिणी की लंबित सूचियों को शीघ्र अंतिम रूप देने के निर्देश भी दिए।
वहीं विधानसभा प्रभारी दुर्गेश पटेल ने जिला पदाधिकारियों और ब्लॉक स्तर के नेताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल देते हुए कहा कि आपसी तालमेल से ही संगठन को मजबूती मिलेगी। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में जन आंदोलनों को गति देने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति भी तैयार की गई।
बैठक में स्लीमनाबाद ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, बहोरीबंद ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सैनी, बिलहरी ब्लॉक अध्यक्ष चिंतामणि तिवारी, बाकल ब्लॉक अध्यक्ष संतोष पटेल, रीठी ब्लॉक अध्यक्ष नदीम खान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।