सहारनपुर- देवबंद में
देवबंद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवबंद के जड़ौदा जट्ट में आयोजित विशाल जनसभा में जनपद को 2131 करोड़ रुपये की 325 विकास परियोजनाओं की ऐतिहासिक सौगात दी- उन्होंने 500 करोड़ रुपये की 184 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 1631 करोड़ रुपये की 141 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि सहारनपुर अब विकास, रोजगार और औद्योगिक प्रगति का नया केंद्र बनने जा रहा है- मुख्यमंत्री ने कहा कि सहारनपुर की विश्व प्रसिद्ध काष्ठ कला ने जनपद को नई पहचान दिलाई है और अब यहां इंडस्ट्रियल लॉजिस्टिक हब विकसित किया जाएगा, जिससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा- उन्होंने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे, एयरपोर्ट, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रस्तावित एलिवेटेड हाईवे सहारनपुर की तस्वीर बदल देंगे- माँ शाकम्भरी देवी मंदिर कॉरिडोर बनने से श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी- कार्यक्रम में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री आवास योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, आयुष्मान भारत कार्ड, नंदिनी कृषक समृद्धि योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, आवास की चाबी और टूलकिट वितरित किए गए- मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब “बीमारू राज्य” नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था का “ग्रोथ इंजन” बन चुका है- सरकार बिना भेदभाव के विकास योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचा रही है- उन्होंने कहा कि “वंचितों को वरीयता और पिछड़ों को प्राथमिकता” सरकार की कार्यशैली का आधार है- जनसभा में प्रभारी मंत्री सुनील कुमार शर्मा, राज्यमंत्री जसवंत सैनी, राज्यमंत्री बृजेश सिंह, पूर्व सांसद राघव लखनपाल, प्रदीप चौधरी, विधायक राजीव गुम्बर, मुकेश चौधरी, कीरत चौधरी, देवेन्द्र निम, महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़