सहारनपुर। जनपद में कार्यरत शहरी आशा कार्यकर्ताओं ने लंबे समय से रुके मानदेय और भुगतान संबंधी समस्याओं को लेकर सीएमओ कार्यालय पर पिछले तीन दिन से चले धरने पर प्रदर्शनकारियों आशाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने ओर संजय वालिया को गिरफतार करने के मामले को लेकर आज एसीएमओ के साथ तीखी नोंकझोंक हुयी, पुलिस की मौजूदगी में मामला शांत किया गया, जिस पर स्वास्थ्य अधिकारियों ने 15 दिनों में सभी समस्याओं समाधान के मिले आश्वासन पर आंदोलन समाप्त किया गया।
आशा कार्यकत्रियों का पिछले तीन दिनों से मुख्यचिकित्साधिकारी कार्यालय के बाहर धरना चल रहा था। जिसमें आशा कार्यकत्रियों का कहना है कि वे स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ मानी जाती हैं, लेकिन बावजूद इसके उन्हें समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारी आशा कार्यकत्रियों ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन में बताया गया कि आशा कार्यकर्ताओं को पिछले छह माह से किसी भी प्रकार का मानदेय नहीं मिला है। अधिकारियों द्वारा मार्च माह में भुगतान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन मार्च और अप्रैल दोनों महीनों में भी भुगतान नहीं किया गया। इसके अलावा, वर्ष 2024 से संचारी रोग, डेंगू, टीबी सर्वे, आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी जैसे कार्यों का भी कोई पारिश्रमिक अभी तक नहीं मिला है। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें एकमुश्त और स्थायी मानदेय दिया जाए तथा राज्य कर्मचारी का दर्जा प्रदान किया जाए। उनका कहना है कि वे बच्चों के टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की देखरेख, डिलीवरी संबंधित कार्यों सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रही हैं, लेकिन इसके अनुरूप उन्हें सुविधा और वेतन नहीं मिल रहा।
बताया जाता है कि प्रदर्शकारी आशाओं कार्यकत्रियों ने अभद्रता का आरोप लगाते हुए अध्यक्ष संजय वालिया को मौके पर बुलाया, यह देख चिकित्सधिकारी भ़ड़क गये ओर एसीएअमओ अजेन्द्र मलिक ने उन्हे गिरफतार करने की धमकी देते हुए पुलिस को मौके पर बुला लिया, जिस पर आशा कार्यकत्री उत्तेजित हो गयी, जिस काफी देर हंगामा हुआ विवाद को बढते देख चिकित्साधिकारी अपने कार्यालय चले गये। फिर आंदोलन कारी आशाओं व संजय वालिया को कार्यालय में बुलाया गया और स्वास्थ्य अधिकारी ने विवाद पर खेद व्यक्त करते हुए आशाओं के सभी तरह के मानदेयों को 15 दिनों में कराये जाने का आश्वासन देने विवाद का समाप्त कराया। इस आशाआंे ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की। इस दौरान एसीएमओं व आशाओं के नोडल अधिकारी अजेन्द्र मलिक,डीपीएम मौ.खालिद, प्रभारी संजय मलिक भी उपस्थित रहे।
धरने पर इस दौरान शर्मिष्ठा शाजिया सविता सविता सैनी मीनू कश्यप गणेश आशा सुषमा सैनी सुषमा स्वीटी सपना अंजली गीता निशा शकुंतला मीणा दयावती आशा पूजा वालिया बबीता सैनी ललिता पुष्पा सैनी राकेश देवी उषा रिंकी पूजा रोमा सीमा सहित भारी संख्या में आशा कार्यकत्रियों मौजूद रही।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़